गोपालगंज: थावे मंदिर में पूजा के दौरान युवती को धक्का-मुक्की, बेहोश होने पर पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर परिसर में पूजा कर अर्चना करने आई एक युवती भीड़ में धक्का मुक्की के कारण बेहोश हो गई। वहीं बेहोशी की हालत में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।