कालपी: कदौरा में पूर्व चेयरमैन के ट्यूबवेल में चोरी, चोर ताला तोड़कर घुसे और एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान लेकर फरार हुए
Kalpi, Jalaun | May 7, 2026 कदौरा में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है, अनीस पेट्रोल पंप के पीछे पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गौतम के ट्यूबवेल का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए, गुरुवार सुबह 9 बजे पूर्व चेयरमैन अपने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो जानकारी हुई कि चोर समरसेबल स्टार्टर की केबल, झटका मशीन, 3 बैटरी, बैटरी स्प्रे मशीन और 7 चिड़िया मशीन का सेट उठा ले गए है।