भिनाय: शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शैक्षिक महासंघ आंदोलन की राह पर, गुरुवार को भिनाय SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | May 13, 2026 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड भिनाय द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश स्तर पर शिक्षा मंत्री,शिक्षा सचिव से मिलकर अनेक बार वार्ताए की गई,लेकिन सरकार व विभाग की हठधर्मिता के कारण संगठन को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है।महासंघ के अर्जुन खींची ने बुधवार शाम 6 बजे जानकारी दी।ज्ञापन में विभिन्न मांगे शामिल होंगी।