जगदलपुर: जगदलपुर में धर्म स्वातंत्र्य कानून के खिलाफ ईसाई समाज का प्रदर्शन, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- कानून का गलत इस्तेमाल न हो
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवैध धर्म परिवर्तन पर लाए गए धर्म स्वातंत्र्य कानून पर सोमवार को धर्मांतरित मसीह समाज द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया गया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार इस कानून का गलत इस्तेमाल न करे। उन्होंने कहा कि ये कानून पहले से ही मौजूद है था सरकार ने बस सजा बढ़ाई है।