दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कई पार्षदों का मिला समर्थन
दरभंगा नगर निगम की सफाई कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा । दूसरे दिन के हड़ताल में कई पार्षदों का समर्थन इन सफाई कर्मियों को प्राप्त हुआ। इस संबंध में मौके पर मौजूद सफाई कर्मी ने कई बातों की जानकारी शुक्रवार को दिन के 12:15 बजे पर देते हुए बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर हम लोगों की लड़ाई सीधे सरकार से है। यह हड़ताल पूरे बिहार में चल रहा है।