मानिकपुर: चित्रकूट की मारकुण्डी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दोपहर 2 बजे चित्रकूट के मारकुण्डी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सन्तराम यादव को 24 किंगफिशर बियर केन के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।