मानपुर: स्कूल के पास कूड़े कचरे का अंबार, बच्चे परेशान,मानपुर के उमरिया गांव मे गंदगी से पढ़ाई प्रभावित
Manpur, Umaria | Jul 5, 2026 मानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत उमरिया मे एक शासकीय स्कूल के ठीक बगल मे स्थित कूड़ेदान की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। इसके कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया है और स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि कूड़ादान का नियमित रखरखाव न होने से कचरा लगातार जमा हो रहा है जिससे बीमारी फैलने की आशंका है।