जबलपुर: धर्म और सियासत पर सीएम मोहन का कड़ा संदेश: 'अपमान बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर दौरे के दौरान प्रदेश में धर्म और जाति की राजनीति गरमाने वालों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि सूबे में अब सियासत के नाम पर किसी भी धर्म या आस्था को आहत करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि यदि किसी ने भी धर्म के नाम पर किसी को अपमानित करने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और