नौगांव: मऊसानिया में युवक का खतरनाक बाइक स्टंट वायरल, व्यस्त सड़क पर हैंडल छोड़कर दौड़ाई बाइक, राहगीरों की जान जोखिम में
नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊ सानिया में एक युवक द्वारा चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। वायरल वीडियो में युवक नौगांव से मसानिया तक व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की