डंडा: सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम को ज्ञापन सौंपा गया
Danda, Garhwa | May 26, 2026 भाजपा के डंडा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को मांग पत्र सौंपकर डंडा प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों, पुल-पुलिया तथा अन्य विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की है। विरेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मांग पत्र में भिखही से डंडा तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क निर्माण कराने समेत कई विकास योजनाओं की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया