भरथना: बकेवर अन्दावा की मङैया यमुना घाट के पास 53 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप, केस दर्ज
बकेवर थाना क्षेत्र के अंदावा की मड़ैया स्थित यमुना के अंत्येष्टि घाट के पास बीते दिवस को 53 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हनुमंतपुर महेवा निवासी दिनेश उर्फ अविनाश के रूप में हुई है। परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी बताया कि, दो बीघा जमीन बेचने से मिली रकम को लेकर पति की हत्या कर दी।