कुडू: उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कोयल नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया, मानसून से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे कुडू प्रखंड के गितिलगढ़ पंचायत पहुंचकर कोयल नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि मानसून शुरू होने से पहले पुल निर्माण का कार्य हर हाल मे