आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका ने शहर में स्थित पुराने और जर्जर मकानों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान की शुरुआत बड़े चौक स्थित जनकुपुरा क्षेत्र से की गई, जहां नपा की टीम ने खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके मकानों को गिराना शुरू किया।