शाहजहाँपुर। जनपद में चल रहे 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' के तहत गुरुवार को पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) डॉ. बी.एन. पटेल की टीम ने शहर के बहुखंडीय भवनों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों का निरीक्षण किया।