देहरादून: कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने सरकार को घेरा
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि बीजेपी केवल मंचों पर कार्यक्रम करके यह दिखाने की कोशिश करती है कि वह सैनिकों का सम्मान करती है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।