बटियागढ़: आंधी-तूफान से भिड़ारी मार्ग पर बिजली लाइनों पर गिरे पेड़, बिजली विभाग ने मौके पर पहुंचकर किया सुधार
आज दोपहर तेज आंधी तूफान से भिड़ारी मार्ग पर कई पेड़ और डालियाँ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गए जिससे बिजली लाइन लटक गई और कई जगह क्षतिग्रस्त हुई,जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई सूचना पर बिजली अमला मौके पर पँहुचा और लाइनों से पेड़-पौधों को हटाया गया बिजली कर्मचारियों ने लाइन दुरस्त कर बिजली व्यवस्था बहाल की