लुण्ड्रा: दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम सोहगा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया
Lundra, Surguja | Jul 10, 2026 आज दिनांक 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत सोहगा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी विद्यालय में शुक्रवार को शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने विद्यालय में पहुंचे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किए।