बहराइच: गुल्लाबीर मंदिर के पास किसान बाजार के निकट ई-रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री देवी गुल्लाबीर मंदिर के पास स्थित किसान बाजार के निकट अचानक एक ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक काशीराम कॉलोनी निवासी मंगल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भारती कर उपचार शुरू कर दिया।