बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ित को सौंपा, पीड़ित ने मोबाइल खोने के संबंध में की थी शिकायत
थाना दरगाह शरीफ पर मोबाइल फोन खोने के संबंध में पीड़ित अमित श्रीवास्तव द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि लगभग 16000 के फोन खोने के संबंध में प्राप्त हुए शिकायती पत्र पर कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद पीड़ित के हवाले कर दिया गया है। जिस पर पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।