बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, घोषित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के दिये निर्देश
बहराइच पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी वृंदा शुक्ल द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व सभी थानाध्यक्षों के साथ रविवार को बैठक की गई। इस बैठक के दौरान एसपी पुरस्कार घोषित इनामी अपराधियों पर विशेष टीम का गठन कर समयबद्ध रूप से उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथी एसपी ने NBW का भी समय से शत प्रतिशत तामीला कराने के निर्देश दिए हैं।