बहराइच: गुड वर्क के लिए बहराइच जिलाधिकारी ने लेखपाल को दिया प्रशस्ति पत्र, समस्या से अनभिज्ञ होने पर दण्डित हुए राजस्व निरीक्षक
तहसील मिहींपुरवा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में धर्मापुर क्षेत्र से फरियादियों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जब क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र नाथ मिश्रा को बुलाकर ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत किये गये शिकायती प्रार्थना-पत्रों के बारे में फीड बैक प्राप्त किया तो राजस्व निरीक्षक डीएम के प्रश्नों का उत्तर न दे सके