बहराइच: जिला कारागार में प्रस्तावित राज्य मंत्री कारागार का आगमन कार्यक्रम बारिश के कारण हुआ स्थगित, जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
जनपद बहराइच के जिला कारागार में कारागार एवं होम गार्ड विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का प्रस्तावित कार्यक्रम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थगित हो गया है। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कारागार में बंदियों में कंबल, गर्म कपड़े, हनुमान चालीसा व सुंदर कांड वितरण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।