मोतिहारी: मोतिहारी के GNM भवन में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
जिले में चमकी बुखार (एईएस) एवं मस्तिष्क ज्वर (जेई) से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। संभावित खतरों को देखते हुए जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित जीएनएम भवन में जीएनएम, एएनएम, सीएचओ एवं स्टाफ नर्स सहित कुल 85 स्वास्थ्यकर्मियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सदर अस्पताल क