अशोक नगर: बिजलीपुर गांव में पत्नी के छोड़कर जाने का सदमा,युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, जिंदगी और मौत के बीच जंग
अशोकनगर जिले के बिजलीपुर गांव में पत्नी के छोड़कर चले जाने से आहत एक 40 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हरबीर लोधी ने बुधवार रात करीब 10 बजे यह कदम उठाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, दो साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।