भादरा: गांव डूंगराना उप तहसील मुख्यालय पर गांव कलाना के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर किया मटका फोड़ प्रदर्शन
गांव कलाना-डुंगराना में पेयजल किल्लत और खारे पानी की सप्लाई के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में उप तहसील कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने नारेबाजी कर नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर मीठे पानी की नियमित आपूर्ति की मांग की।