मनीगाछी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 417 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा,मनिगाछी थाना क्षेत्र के सखवार गाछी
मनिगाछी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सखवार गाछी गांव में छापेमारी कर 417 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शराब तस्करी से जुड़े