कोरबा: खुले नाले में गिरा बाइक सवार युवक, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Korba, Korba | Apr 11, 2026 शहर के डीएम रोड स्थित साईं पैलेस के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक खुले नाले में गिर गया। हादसे में युवक ओम प्रकाश को चोटें आई हैं। घटना के बाद नगर निगम की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मुड़ापार निवासी ओम प्रकाश बाइक से गुजर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे सीधे खुले नाले में जा गिरे। नाला गहरा और दलदल से भरा होने के