कोतमा: शिकारपुर में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया मंगल भवन का भूमि पूजन
Kotma, Anuppur | Jun 27, 2026 कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार 5 बजे ग्राम शिकारपुर में मंगल भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत भूमि पूजन किया। यह मंगल भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।