अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
अथमलगोला थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार को दोपहर एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।