पटना ग्रामीण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, बिना हेलमेट तोड़ा नियम
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारी संख्या में महिलाएं पटना की सड़कों पर उतरी और पगड़ी बांधकर स्कूटी पर सवार होकर रैली निकाली। लेकिन असर की बात तो यह है कि इस स्कूटी रैली में अधिकतर महिलाओं ने हेलमेट न पहनकर ट्रैफिक कानून को तोड़ा। इस रैली में पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह भी शामिल हुई जो कि खुद भी हेलमेट नहीं पहनी हुई थी।