खरगोन दौरे पर पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मंत्री ने साफ कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, किसी भी हितग्राही को वंचित नहीं रखा जाएगा।