लखीसराय: लखीसराय अतिथि गृह में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने की प्रेसवार्ता
राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार यात्रा पर हैं। यात्रा के आठवें व आखिरी चरण में शनिवार लगभग 3 बजे लखीसराय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं लखीसराय समाहरणालय स्थित जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रति पक्ष तेजस्वी पर निशाना साधा है।