लखीसराय: मानिकपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव में जमीनी विवाद के दौरान जमकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे बेहतर उपचार हेतु उनके परिजनों के द्वारा शनिवार की संध्या 4:30 पर सदर अस्पताल लाया गया जहां घायलों का उपचार किया गया। घायलों की पहचान मानिकपुर थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव निवासी उपेंद्र शाह एवं मुंगेर जिला निवासी गोविंद कुमारके रूप में की।