लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने सात शराब कारोबारियों और पांच शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग टीम के द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति शनिवार की संध्या 5:37 के अनुसार किऊल थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ दो, कजरा थाना क्षेत्र से तीन शराब कारोबारी को, एवं हलसी थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी, एवं नगर थाना क्षेत्र से एक महिला शराब कारोबारी समेत शराब सेवन मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।