सुजौली थाना क्षेत्र के फकीर पूरी गांव जन जातीय बाहुल्य क्षेत्र हैं। जिसमें बुधवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हुयी इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे खेत में काम कर रहें बालक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी मिहिपुरवा ले गये जँहा चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।