मोठ: झाँसी पुलिस का एक्शन मोड: ककरबई थाना पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Apr 1, 2026 झाँसी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत ककरबई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आरोपी रामचरन अहिरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।