कटिहार: कटिहार के परतेली में घर में खेलते समय नाबालिग को जहरीले सांप ने डंसा, इलाज के लिए भर्ती, परिजन चिंतित
परतेली में घर मे खेलने के दौरान नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला रात के आठ बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।