कटिहार: कटिहार के मनिया चौक पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल, इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर, परिजन चिंतित
मनिया चौक पर अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटने से महिला जख्मी हो गयी। यह मामला शाम छह बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।