कटिहार: सरबासा में पशु क्रूरता मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, मेडिकल जांच के बाद
शनिवार की दोपहर 2 बजे नौ लोगों को मेडिकल जांच के लिए मुफस्सिल पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिसे पशु क्रूरता मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि छपरा से तीन ट्रक में पशु लोड कर मनसाही हॉट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल पुलिस ने पशु सहित ट्रक को पकड़ लिया और पशु क्रूरता मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया।