कटिहार: कटिहार के फुलहरा में ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
फुलहरा में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटने से युवक जख्मी हो गया। यह मामला शाम पाँच बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल , पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है ।