अनूपपुर: अनूपपुर के रामबाबू चौबे राष्ट्रीय स्तर पर चमके, 'द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड' से हुए सम्मानित
जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामबाबू चौबे को पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए "द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड" से सम्मानित किया गया है,रामबाबू चौबे लंबे समय से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।