कटंगी: वार्ड क्रमांक 15 में आबादी के प्लाट पर अवैध कब्जा करने हेतु चलाई जा रही थी जेसीबी, नगर परिषद अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
कटंगी शहर के सिवनी रोड़ पर वार्ड क्रमांक 15 में संकट मोचन हनुमान मंदिर के ठीक सामने स्थित आबादी की खसरा नंबर 265 की शासकीय भूमि के खाली प्लांट पर अवैध कब्जा करने की नियत से बुधवार को यहां पर अवैध तरीके से जेसीबी मशीन चलाई जा रही थी।समाजसेवी कहे जाने वाले विशाल कोठारी के द्वारा बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति लिए ही चलाई जा रही थी। अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान लिया।