कटंगी: सूना मकान पाकर चोरों ने भाजपा जिला मंत्री के कृष्णा कॉलोनी स्थित निवास में की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कटंगी-सिवनी सड़क मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मंत्री सुनीता भारंबे के निवास पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात्रि में हुई है। आज सुबह जब घर में काम करने वाले महिला कर्मचारी मौके पर पहुंची तब उसने घर का दरवाजा खुला देखा और चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।