कटंगी: शहर से गायब हुए सीसीटीवी कैमरे, कैसे होगा क्राइम कंट्रोल, जनता ने रखी राय
कटंगी शहर में इन दिनों चोरी की वारदातों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो चुका है। शहर में जब चोरी की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जाते हैं, तो पुलिस अनुसंधान की शुरुआत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से करती है। मगर, पुलिस को अनुसंधान के दौरान जब यह बात पता चलती है कि उस जगह में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब है तो वह हताश हो जाती है।