कटंगी: प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार के पास खड़ी पिकअप वाहन को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, तीन युवक घायल
कटंगी-वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की शाम करीब 06 बजे के आस-पास सड़क के किनारे खड़ी पिक-अप वाहन को एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए है। जिन्हें संदीप मेश्राम नाम के ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में घायल हुए तीनों युवक खमरिया के है जो उमरी गए हुए थे।