कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी में हुई सामान्य सभा की बैठक, अधिकारियों की गैर मौजूदगी से नाराज हुई अध्यक्ष और जनपद सदस्य
जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में तमाम विभागों के अधिकारी और उनका कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। जिस वजह से बैठक में विभागीय समीक्षा नहीं हो पाई। बैठक में जो अधिकारी गैर मौजूद रहे उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर को भेजे जाने की बात अध्यक्ष के द्वारा कहीं गई।