कटंगी: कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 8 में एक ही रात में तीन जगहों पर टूटे ताले, एक मकान में चोरी का प्रयास, अब तक नहीं हुई FIR
कटंगी शहर के सिवनी रोड़ वार्ड क्रमांक 08 में एक ही रात में तीन जगहों पर ताले टूटे है। जिसमें दो मकान और एक दुकान शामिल है. जबकि एक अन्य मकान में चोरी का असफल प्रयास किया गया है चोरी की यह सभी वारदात एक ही रात में हुई है. गत दिवस 07 से 08 जुलाई की दरमियानी रात्रि यह सभी वारदात हुई है। जिससे नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।