हज़ारीबाग: झंडा चौक आफिस मे दी जानकारी सांसद मनीष जायसवाल ने संसद सत्र में दर्ज़ कराई पूरी उपस्थिति,2 दर्जन से अधिक मुद्दे को उठाया
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बीते लोकसभा के मानसून सत्र- 2024 में बतौर सांसद अपने पहले सत्र के दौरान शत- प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र, झारखंड और संपूर्ण देश और देश वासियों के हित में विभिन्न प्रश्नकाल के दौरान कुल 25 प्रमुख मांगों को सदन पटल पर रखा।