हज़ारीबाग: हजारीबाग में पति की हत्या मामले में महिला को सुनाई गई उम्रकैद की सजा,
दारू थाना क्षेत्र के हरली का है मामला।
हजारीबाग सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा ने हत्या के मामले में सुनवाई के बाद दोषी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। दोषी पत्नी प्रभा कुमारी उर्फ प्रभादेवी पर अपने पति श्रीराम भुइंया की हत्या रस्सी से गला घोंट कर उसे जान से मारने का दोषी पाया है।