हज़ारीबाग: हजारीबाग डेंटल कॉलेज एवं श्रीनिवास अस्पताल ने केरेडारी पंचायत भवन में निशुल्क दंत व स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन
हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल एवं श्रीनिवास अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एनटीपीसी चट्टी बरियातु के सहयोग से केरेडारी पंचायत भवन में दिन मंगलवार को निशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क दंत परीक्षण के साथ-साथ नेत्र एवं रक्त परीक्षण के साथ-साथ टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट एवं दवा वितरण किया गया।